बागेश्वर:’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थान पर शान्ति भंग करने वाले 06 व्यक्ति गिरफ्तार #✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में-12 अगस्त को भूमि विवाद को लेकर शांति भंग करने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवाद में संलिप्त 06 व्यक्तियों 1-सुरेश राम पुत्र खीम राम। 2- नन्दन राम पुत्र खीम राम। 3- पूरन सिंह पुत्र पान सिंह एवं 03 महिला निवासीगण मंडलसेरा बागेश्वर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर श्रीमान परगना मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया गया।

बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, हंगामे या शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad