
रुद्रपुर :उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर द्वारा यूके 06 बी एस सीरीज के फैंसी नंबरों के लिए हुई नीलामी में इस बार विभाग को सोलह लाख एक हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। सबसे महंगी बोली 0001 नंबर की लगी जिसमें 5 लाख 51 हजार में नंबर नीलाम हुआ। इसके बाद 0003 के लिए 2 लाख 21 हजार, 0008 के लिए 1 लाख 58 हजार व 0005 के लिए 1 लाख 35 हजार की अधिकतम बोली लगी। बी आर सीरीज में नीलामी हेतु उपलब्ध कुल 38 नंबरों में से 21 नंबरों पर बोली लगाई गई जिससे विभाग को सोलह लाख एक हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। शेष नंबरों हेतु 16 अगस्त से पुनः नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
ADVERTISEMENTS