
हल्द्वानी :डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा देखरेख शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
09. अगस्त को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था की देखरेख, गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला रोखड़, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
1. समीर मो० चाँद पुत्र सफीक अहमद, निवासी वार्ड नं० 24, लाइन नं० 17, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
2. जुबैर खान पुत्र पुतन, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
3. मो० जावेद पुत्र मो० याकूब, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।
4. फरमान अली पुत्र सगीर, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नं० 24, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
उक्त अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC,Buprenorphine Hydrochloride,Injection (2 ml) तथा 25 अदद, Avil (Pheniramine,Maleate) ,Injection (10 ml) बरामद हुए।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम—
- निरीक्षक मनोज यादव
- कानि० दिलशाद अहमद
- कानि० महबूब अली
- कानि० शिवम कुमार