भीमताल: युवा ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में महिलाओं तथा बच्चों ने चलाया सफाई अभियान! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल :ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सिलसिले में जिलाधिकारी नैनीताल के द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार सफाई अभियान चलाया गया जिसमें महिला समूहों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा भागीदारी की गई ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सार्वजनिक रास्तों, स्थलों जल स्रोतों तथा अपने आसपास भी लगातार सफाई अभियान जारी रखें उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भव्य अभियान जारी रहेगा इस अवसर पर उप प्रधान जानकी देवी, लीला कुल्याल, पिंकी देवी, सरोज, अनीता कुल्याल, अनीता देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, इंद्रा देवी, ममता कुल्याल भावना देवी, लीला देवी मुन्नी देवी सहित समूहों के सदस्यों ने भागीदारी की सफाई अभियान ए एन एम केंद्र तथा ग्राम पंचायत के सार्वजनिक रास्तों पर चलाया गया|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad