
नानकमत्ता :एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — युवक के साथ लूट ,मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है|
➡️ नानकसागर डैम क्षेत्र में हुई युवक के साथ लूट मारपीट तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने की घटना का नानकमत्ता पुलिस ने किया खुलासा
➡️ गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
➡️ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी बदमाश के पैर में लगी गोली
➡️ आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटा गया पर्स, नकदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 06/07 अगस्त 2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मुकदमा एफआईआर संख्या 173/2026 में वांछित अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया। लगभग दो किलोमीटर आगे गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद अभियुक्त पैदल भागने लगा जिसके द्वारा झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त लगातार फायर करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।
घायल अभियुक्त को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।
घटना का विवरण
➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर 05 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग की।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्त(दीपक सिंह व मनोज भाटिया )को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार ।
गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी – बेरीघाट, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 30 वर्ष
पुलिस टीम
➡️ प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
➡️ उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत
➡️ उप निरीक्षक मनोज जोशी
➡️ हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी
➡️ हेड कांस्टेबल अशोक कुमार
➡️ कांस्टेबल मोहम्मद इमरान
➡️ कांस्टेबल नवीन जोशी
➡️ चालक कांस्टेबल नरेन्द्र बोरा|

