
हल्द्वानी: श्री गुरू तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आयोजित कार्यक्रम मे विद्यालय को सर्वोच्च उपाधि से सम्मानित किया गया जिसमे हल्द्वानी विद्यालय परिक्षेत्र में सीबीएसई के तत्वाधान में उत्तराखंड की रजधानी देहरादून में आयोजित हल्द्वानी के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमे प्रमुख छात्र गुंजन पटवाल ध्रुव सिंह आयुष बोरा भावेश आर्य नी स्वर्ण पदक प्राप्त किया इसी के साथ उज्जवल मेहरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया इस अवसर पर छात्रों की इस उपलब्धि पर सिटी मजिस्ट्रेट रिसीवर वाजपेई शिक्षिका मीना बिष्ट एवं श्री गुरू तेग बहादुर सीनियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि अगर हौसला हो तो हम बुलंदियों को भी छू सकते हैं उन्होंने छात्रों को तहे दिल से हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|