
चंपावत :जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी द्वारा चंपावत स्थित 02 मॉलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस जांच अभियान के अंतर्गत उक्त दोनों प्रतिष्ठानों में एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस की अद्यतन स्थिति, खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों, भंडारण एवं गोदाम की स्थिति, स्वच्छता (हाइजीन) तथा पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम द्वारा 04 खाद्य पदार्थों — सोया चंक्स, मसूर दाल, रेडीमेड अदरक-लहसुन पेस्ट एवं रेडीमेड लहसुन चटनी के नमूने (सैंपल्स) एकत्र कर गुणवत्ता जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
योगिता तिवारी ने कहा प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दोनों मॉल संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए।
इस निरीक्षण अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल उपस्थित रहे।