ब्रेकिंग नैनीताल:8 से 16 अगस्त तक जनपद में “विशेष स्वच्छता अभियान”;बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु शासन को पत्र !✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जाएगा

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों का किया गठन

नैनीताल 5 अगस्त |

जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में “विशेष स्वच्छता अभियान” चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।
राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

अभियान के तहत शहरी क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी,अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएंगे। इसी प्रकार वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष रूप से रामनगर मार्ग, चोरगलिया रोड सहित अन्य वन क्षेत्रों में कचरे के वल्नरेबल प्वाइंट्स की सफाई की जाएगी। पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग,ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में सघन सफाई की जाएगी। विशेष रूप से जिन स्थानों में अधिक पर्यटन गतिविधियां व आवागमन अधिक रहता है जिसमें रामनगर का रिजॉर्ट क्षेत्र, बैलपड़ाव, धानाचूली, मुक्तेश्वर, धारी,रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तीनों क्षेत्रों हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा प्रत्येक दिन की फोटोग्राफ जियोटैग के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु शासन को पत्र

नैनीताल 05 अगस्त

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की है।

मानसून सत्र एवं मुख्यमंत्री जी के गर्जिया-रामनगर भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे। इसके बावजूद
अधिशासी अभियंता, कोसी निर्माण सिंचाई खण्ड, रामनगर अजय जॉन 05 जुलाई 2026 को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने उक्त कृत्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया था। नोटिस के उत्तर में अधिशासी अभियंता ने बिना अनुमति अनुपस्थित रहना स्वीकार किया तथा इसका कारण अपने सगे मौसेरे भाई की पत्नी का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होना बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह कृत्य उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम 03(1) एवं 03(2) का स्पष्ट उल्लंघन है।

शासकीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कराने हेतु शासन को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ा जाए। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad