
: रानीखेत :सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत में कार्यरत महेश चंद्र जोशी, निरीक्षक (संचार) अपनी 36 वर्ष की गौरवशाली एवं बेदाग सेवाकाल पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं । वे मूलरूप से रानीखेत (उत्तराखंड) के निवासी है | उन्होंने वर्ष 1990 में आरक्षी (संचार) के रूप में सशस्त्र सीमा बल में शामिल होकर देश सेवा के इस सफर की शुरुआत की थी । अपनी लगन और कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने न केवल निरीक्षक के पद तक का सफर तय किया, बल्कि संगठन में उत्कृष्टता, समर्पण और निष्ठा की एक अनूठी मिसाल भी पेश की ।
उनकी उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के सम्मान स्वरूप उन्हें कई प्रतिष्ठित अलंकरणों से नवाजा गया, जिनमें मुख्य रूप से डीजी सिल्वर डिस्क, प्रशंसा पत्र, पुलिस मेडल एवं नकद पुरस्कार शामिल हैं |
उनका कार्यबल एवं संगठन के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का श्रोत है |
सेवा निवृत्ति के अवसर विशेष समरोह में अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत द्वारा महेश चंद्र जोशी को उनकी दीर्घकालीन एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हे महानिदेशक का डीजी सिल्वर डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।