सीएम की पत्नी गीता धामी ने शासकीय आवास में मनाया करवाचौथ पर्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ शासकीय आवास में करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ का पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक है।….


उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
गुरुवार को सूर्योदय के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत धारण किया। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर करवा माता (चौथ माता), भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा अर्चना की।

