


बागेश्वर :जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने तथा पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, मानसिक सजगता एवं उच्च अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा परेड का मुख्य मान-प्रणाम ग्रहण किया गया तथा परेड का निरीक्षण कर सभी पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया गया ।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र आर्य, समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित पुलिस लाइन की विभिन्न मदों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS

