ब्रेकिंग हल्द्वानी:पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड कार्यकारिणी का विस्तार, अर्जुन सिंह अर्जुंदा बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष!{विशेष सवाददाता]

खबर शेयर करें -

अर्जुन सिंह “अर्जुंदा’ बने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष…

हल्द्वानी | 01 अगस्त |

पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड इकाई के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह अर्जुंदा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह अर्जुंदा को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर एक सशक्त एवं सक्रिय टीम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अशोक गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अर्जुन सिंह अर्जुंदा के साथ कई वर्षों तक मीडिया क्षेत्र में कार्य किया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पत्रकार प्रेस महासंघ को मिलेगा तथा उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा।

नवनियुक्त प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह अर्जुंदा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा।

पत्रकार प्रेस महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अर्जुन सिंह अर्जुंदा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad