रानीखेत : नगर के एकमात्र स्वर्गीय गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय में ग्रामीण और निर्धन लोगों के लिए सस्ते दामों पर औषधि उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र खोला गया था। लेकिन विगत एक वर्ष से अधिक समय से यह जन औषधि केंद्र बंद होने से लोग काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में उक्त जन औषधि केंद्र खोलने की मांग को लेकर एक ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौपा गया।
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में ग्रामीण और निर्धन लोगों के लिए जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई थी। जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी। लेकिन अब इस केंद्र को बंद करने से लोगों को बाजार से महंगी दर पर …

दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। और वही सरकार द्वारा दी गई सुविधा को इस तरह बाधित करने से चिकित्सालय प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। ज्ञापन में कहा गया है की अभिलंब इस जन औषधि संधि केंद्र को खोलकर लोगों को राहत देने की पहल की जाए।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता डाबर, रेखा आर्य जिला मंत्री, सोनू सोनकर जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि सम्मिलित थे।