
रानीखेत : श्रम एवं संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने विकास खंड ताडीखेत के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने डोयोखाल, सौलाधार, सलोनी, तिपोली, सिलोर महादेव, डीगा, मजूरखान, अम्याडी, मोडा, खिरखेत आदि क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि श्रम विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें लोगों के श्रमिक कार्ड बनेंगे। साथ ही पुराने कार्डों का नगरीकरण सहित 42 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। पात्र लोगों को विभिन्न सामग्री के साथ श्रमिक बच्चों को स्कूल बैग, श्रमिकों को टूल्स आदि भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया धामी जी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतर जा रहा है।
भ्रमण के दौरान उनके साथ मदन सिंह असवाल, महेश उप्रेती, रमेश रावत, कोतवाल बिष्ट, आनंद नेगी, पूरन सिंह आदि सम्मिलित थे।