

भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी (CDO) द्वारा जनपद नैनीताल के अंतर्गत संचालित सभी FPO की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक रीप के साथ FPO स्टाफ भी उपस्थित रहा।
कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
अधिक से अधिक सहायता/गतिविधियों का प्रभाव एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा गया।
स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन (Employment Generation) को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (Departmental Convergence) बढ़ाकर योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया।
FPO के चयनित प्रस्तावों (Selected Proposals) को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर उन्हें FPO से जोड़ने पर बल दिया गया।
प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
FPO को B2B (Business to Business) विपणन एवं नए बाजारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
निष्कर्ष:मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी FPO को समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने, किसानों की आय में वृद्धि हेतु गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक रीप और एफपीओ प्रबंधक द्वारा दलिया यूनिट के संचालन एवं क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान दलिया यूनिट की स्थापना, संचालन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन रणनीति तथा आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिट के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।