बागेश्वर:कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्र की एकता एवं वीरता को किया नमन!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद बागेश्वर में शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई, जिसके बाद तहसील परिसर से नुमाइशखेत तक प्रभात फेरी निकाली गई।

इसके उपरांत तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इनके पश्चात सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कहा, “जब भी मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगी, सदैव यह स्मरण रखूँगी कि इस मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।” उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस राष्ट्रभक्ति, साहस और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कर देशसेवा के संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर है। जनपदवासियों ने भी वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

इस दौरान वीरांगना जानकी बोरा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी अन एस नबियाल, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, सैनिक कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश चंद्र जोशी, तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, वरिष्ठ नागरिक दिलीप खेतवाल एवं इंद्र सिंह खेतवाल, संजय शाह जगाती, किशन सिंह मलड़ा सहित पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad