रानीखेत:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन,”छात्रों की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास होगा नाकाम”! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत, 21 जुलाई। दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को NSUI रानीखेत के बैनर तले गांधी चौक में केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहा है, लेकिन सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। छात्रों के साथ हुआ कथित व्यवहार लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भावना के विपरीत है।

NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि “शिक्षा अधिकार है, एहसान नहीं। छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।” उन्होंने छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को इसी प्रकार दबाने का प्रयास जारी रहा तो NSUI प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को और व्यापक करेगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।….

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “छात्र एकता ज़िंदाबाद”, “लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

एन०एस०यू०आई० से रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवरबी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंतियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पूरा चंद्र, दक्ष बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंतियाल, हैरी, दिवेश बिष्ट, मन्नू चौधरी, सूरज कुवार्बी, अभिनव मेहरा आदि उपस्थित रहे।

इनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, सतीश नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार, सभासद, सुंदर कुँवार्बी, प्रमोद पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, मुकेश वाल्मीकि आदि लीग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad