ब्रेकिंग हल्द्वानी: दिल्ली मैं छात्रों पर लाठी, लोकतंत्र पर चोट,✅ युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं छात्र-युवाओं की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी द्वारा बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, “आज हम छात्र-युवा विरोधी और गैरजिम्मेदार भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर रहे हैं। देशभर के छात्र-युवा लंबे समय से अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर जिस प्रकार लाठीचार्ज किया गया, वह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। क्या अपने ही बच्चों के साथ भी ऐसा व्यवहार किया जाता है? जो युवा देश का भविष्य हैं, उन्हीं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों का दमन किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता। केंद्र सरकार नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करे तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।”

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि “देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता की मांग कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उसकी आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के माथे पर कलंक है। सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब लाठियों से नहीं, बल्कि संवेदनशील निर्णयों और ठोस नीतियों से देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई हर स्तर पर मजबूती से लड़ती रहेगी।”…

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार एवं छात्र नेता कमल बोरा ने संयुक्त रूप से कहा कि “आज देश का छात्र अपने भविष्य, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर है। भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें लाठियों से कुचलने का प्रयास कर रही है। यह संघर्ष केवल छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का संघर्ष है। युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के साथ हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी रहेगी।”…..

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवाओं के संघर्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमन्त बगड़वाल, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जीवन कार्की, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, विमला सांगूड़ी, मंजू पांडे, मुन्नी जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, महेश कांडपाल, छात्र नेता कमल बोरा, मेहुल साह, एड. भानु कबड़वाल, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एड. धर्मवीर, त्रिलोक बनोली, संजू पाना, सुहैल सिद्दीकी, दीपक साह, हिमांशु जोशी, कमल मेहता, गोविंद बगड़वाल, डॉ. मयंक भट्ट, गजेंद्र गोनिया, जग्गू बगड़वाल, मनोज भट्ट, नितिन भट्ट, गोविंद बिष्ट, आनंद अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, अमित रावत, एड. कोमल जायसवाल, दिवेश तिवारी, देवेंद्र मेहरा, नेत्र बल्लभ जोशी, शकील मिकरानी, मोहम्मद नबी, हरेंद्र क्वीरा, मनदीप, उदित करायत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान एवं शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते हुए छात्र-युवाओं के समर्थन में एकजुट रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad