बागेश्वर:सेवा, सुशासन एवं विकास पखवाड़ा के अंतर्गत सिरकोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


✅सेवा शिविर में 270 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ।

बागेश्वर :राजकीय इंटर कॉलेज, सिरकोट में शनिवार को सेवा, सुशासन एवं विकास पखवाड़ा के अंतर्गत बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। साथ ही क्षेत्र वासियों को बढ़ चढ़ कर शिविरों में प्रतिभाग करने को कहा।

शिविर में 312 लोगों ने प्रतिभाग किया और 270 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया।शिविर के दौरान 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका उपजिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच एवं दवा वितरण किया तथा पशुपालन विभाग ने 50 पशुपालकों को पशुओं हेतु दवाओं का वितरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, उप जिलाधिकारी गरुड़ वैभव काण्डपाल, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad