बागेश्वर:फायर यूनिट कपकोट व SDRF की संयुक्त टीम ने पोथिंग रोड पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात को किया सूचारु..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत पोथिंग रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित होने की सूचना स्थानीय पुलिस थाना कपकोट द्वारा फायर स्टेशन कपकोट व SDRF को दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन कपकोट व SDRF की संयुक्त रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक बचाव उपकरणों के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
दोनों टीमों ने तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से विशालकाय पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा। फायर सर्विस और SDRF के जवानों के अथक प्रयासों के बाद सड़क को पूरी तरह साफ किया गया। मार्ग सुचारू होने के बाद स्थानीय प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। वर्तमान में पोथिंग रोड पर यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad