भीमताल:लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ ‘शिक्षा से सुरक्षा’ सत्र! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल :लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, में स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के माध्यम से साइबर सुरक्षा सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक, पंकज मेहरा और जितेन्द्र टोलिया के द्वारा डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को समाज में फैल रहे साइबर अपराधों से सावधान कराते हुए साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। श्री मेहरा ने ई-मेल, वैबसाइट से की जाने वाली फिशिंग, विशिंग, इसमिशिंग कोड और क्यूआर कोड आदि के द्वारा होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बताया और इनसे सावधान रहने के लिए धैर्य, अनजान लिंक को क्लिक न करना, किसी प्रकार के गेम खेलने पर अभिभावकों को अवगत कराना, अपने बैंक का फोन नम्बर अपने पास जरुर रखना तथा साइबर सुरक्षा हैल्पलाइन नंबर 1930 को याद रखने जैसी चीजों के बारे में बताया।

रात्र के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक एस०एस०नेगी ने शाखा प्रबन्धक पंकज मेहरा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके द्वारा बताए गए सुरक्षा के उपायों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, साथ ही सभी विद्यार्थियों से साइबर अपराधों से सावधान रहने और बैंक कर्मियों द्वारा बताए गए कार्यों का अनुसरण करने का आग्रह किया तथा इन्टरनेट और मोबाइल फोन से जितना संभव हो सके दूर रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad