
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय का ही बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर खड़ा था।
प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा के वहां पहुंचते ही उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को स्वजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रधानाचार्य की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षक, परिचित और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समाज ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, अब तो पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच रही है/