बागेश्वर:बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिलाधिकारी ने मानकों के अनुरूप सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिलाधिकारी ने मानकों के अनुरूप सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दिएह|

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का पृथक्करण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा इसके निस्तारण में सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बायोमेडिकल कचरे का वर्गीकरण करते हुए उसे अलग-अलग रंगों के डिब्बों एवं बैगों (पीले, लाल और नीले) में एकत्र किया जाए तथा खुले में फेंकने के बजाय अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया जाए।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की वर्तमान व्यवस्था एवं निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में कचरा प्रबंधन से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान अथवा एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने एक समिति गठित कर खोली स्थित निर्माणाधीन चिकित्सालय परिसर में डीप ब्यूरियल पिट के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट एजेंसी से अनुबंध स्थापित करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन कलर-कोडेड डस्टबिन प्रणाली के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद जीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad