रूद्रपुर: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूरारानी क्षेत्र में युवाओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, कार्यक्रम का शुभारंभ पौधा लगाकर किया..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भूरारानी क्षेत्र में युवाओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने पौधा लगाकर किया तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर अरुण गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, संजीत साहनी, परविंदर सिंह, विजय यादव, राकेश तिवारी, अमरीक सिंह, ललित, बबलू, चिंपू, उषा, भरत पाल, मुकेश साहनी, केरू मंडल, छत्रपाल प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad