काठगोदाम: (हल्द्वानी) डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०, एसएसपी नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया..! ✍️ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

“कप्तान के नन्हे बच्चों ने भी वृक्षारोपण किया’….

जनपद में चलाए महा-वृक्षारोपण अभियान, लगाए 600 फलदार व छायादार वृक्ष

“विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी” – हरेला पर्व पर एसएसपी नैनीताल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हल्द्वानी :आज डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०, एसएसपी नैनीताल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए जनपद नैनीताल की कोतवाली काठगोदाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने समस्त जनपद वासियों एवं पुलिस परिवार को लोक-संस्कृति व प्रकृति के पावन प्रतीक ‘हरेला’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

✅एसएसपी ने संदेश दिया कि “हरियाली है तो हम हैं”

उत्तराखंड की संस्कृति का मूल आधार प्रकृति है। आज के तीव्र विकास के दौर में ‘विकास और पर्यावरण’ के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से धरती को बचाने का एकमात्र मार्ग है।

उन्होंने कहा कि केवल संख्या के लिए नहीं, बल्कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने के संकल्प के साथ पौधे लगाएं।

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के साथ लोकहित में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएं। पुलिस परिसरों व सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित स्थानों का चयन कर कतारबद्ध तरीके से पौधे लगाएं, ताकि भविष्य में वे सुरक्षित रहें। अपने गृह व मूल निवास स्थानों पर भी कम से कम दो पौधे अवश्य रोपें।

प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तो ही हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। सभी पुलिस कर्मियों ने देवभूमि को और अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

इस उपलक्ष्य में नैनीताल पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद के थानों/कार्यालयों में आम, अमरूद, गुलमोहर, बुरांश, पांगर, जामुन, कटहल, तेजपत्ता, आंवला तथा पहाड़ी स्थानीय प्रजातियों के लगभग 600 वृक्ष लगाए गए।

वृक्षरोपण कार्यक्रम में ” मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी,” विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जगदीश राम प्रभारी सीपीयू, दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम समेत पुलिस बहुउद्देशीय भवन की शाखाओं में नियुक्त प्रभारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त
डॉ० जगदीश चंद्र एसपी हल्द्वानी द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल एवं सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों एवं थाना परिसरों, इकाई व कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad