
हल्द्वानी +उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए हाईकोर्ट को गौलापार में स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि गौलापार में प्रस्तावित हाईकोर्ट भवन के निर्माण के लिए छह सप्ताह के भीतर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाए।
इससे न्यायिक व्यवस्था को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ आम लोगों और अधिवक्ताओं को भी भविष्य में अधिक सुविधाजनक व्यवस्था मिलने की उम्मीद है। इसका हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रमेश पाण्डे और सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS