


रुद्रपुर +आज उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेले के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में फलदार व छायादार वृक्ष लगाए व धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप, थानाध्यक्ष पंतनगर, व पुलिस कार्यालय व पुलिस लाईन के अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भी पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना, चौकी, फायर स्टेशन व अन्य कार्यालयों में मौजूद पुलिस कर्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।
ADVERTISEMENTS