बागेश्वर:विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ, हुआ जन सम्मेलन! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, 02 जुलाई, l

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-GRAM) के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन में जन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान योजना के तहत रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना, आजीविका को सशक्त बनाना तथा ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से लागू करना है।

जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने योजना के प्रमुख प्रावधानों, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास, रोजगार और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगा उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक एवं विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad