
हल्द्वानी: पत्रकार प्रेस महासंघ की उच्च स्तरीय बैठक शनिवार को पारस होटल बरेली में संपन्न हुई, बैठक में निर्णय लिया गया अगस्त माह से पत्रकार प्रेस महासंघ का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, सक्रिय पत्रकार एवं वरिष्ठ सहयोगियों को ही सदस्य दी जाएगी, गैर पत्रकार को किसी भी कीमत पर सम्मिलित नहीं किया जाएगा, बैठक की अध्यक्षता नेशनल सेक्रेट्री सर्वेंद्र चौहान ने की, बैठक की जानकारी देते हुए उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तय की गई , फर्जी पत्रकारों की बाढ़ पर चिंता व्यक्त की गई, बैठक में आगामी अगस्त माह से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया, अगली बैठक शीघ्र हरिद्वार में करने का निर्णय दिया गया, बैठक में नेशनल सेक्रेट्री सर्वेंद्र चौहान,
उत्तर प्रदेश पश्चिम अध्यक्ष विकास शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनंत विक्रम सिंह ,
बरेली मंडल प्रभारी एनपी सिंह, उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी सम्मिलित थे, तत्पश्चात सदस्यों में विख्यात हनुमान मंदिर के दर्शन किए l