
हल्द्वानी +वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया जा रहा है।
जिस अभियान के तहत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम चोरगलिया क्षेत्र के MVR गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रियासत पुत्र रईस अहमद
(उम्र: 30 वर्ष) निवासी: ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर।
पुलिस टीम:-
1. उ.नि. निधि शर्मा (थाना चोरगलिया)
2. उ.नि. मोहन सिंह सौन (प्रभारी SOG)
3. हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत (SOG)
4. हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (SOG)
5. कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (SOG)
6. कांस्टेबल भारत भूषण (थाना चोरगलिया)
7. कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह (थाना चोरगलिया)
पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।