बागेश्वर:मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई;सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों का खंडन..!! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगें एवं समस्याएं रखी गईं, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वृद्धजनों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के निर्माण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं कौसानी से भतड़िया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में “स्वतंत्रता सेनानी मोटर मार्ग” किए जाने को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अमूल्य है। उनके सम्मान एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

बैठक में सीईओ विनय कुमार, एसीएमओ अमित मिश्रा व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा धर्मेंद्र कुमार, गिरिश जोशी सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों का खंडन

हाल के दिनों में सोशल मीडिया के कुछ माध्यमों पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है कि जनसुनवाई कार्यक्रमों में मीडिया के प्रवेश अथवा कवरेज पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह सूचना पूर्णतः असत्य एवं निराधार है।

इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा मीडिया के प्रवेश अथवा कवरेज पर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जनसुनवाई सहित अन्य प्रशासनिक कार्यक्रमों में मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत है।

जिला-प्रशासन जनपदवासियों से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी समाचार को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad