चंपावत:स्वस्थ जीवन एवं नशा मुक्त समाज का संदेश लेकर आयोजित हुई “रन फॉर योगा” जागरूकता दौड़! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने हेतु बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता ‘…

चंपावत :12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व जनपद में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड तथा जिला प्रशासन चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार प्रातः “रन फॉर योगा” जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस जागरूकता दौड़ में अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। यह दौड़ प्रातः 6:30 बजे पुलिस लाइन चम्पावत से प्रारम्भ होकर गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने “रन फॉर योगा” को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान बताते हुए इसे नशा मुक्त समाज के निर्माण से भी जोड़ा। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से जीवन में नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मा० विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा युवा पीढ़ी को इसके प्रति प्रेरित किया जाना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित दौड़ में बालक वर्ग में शंकर ने प्रथम, हरीश ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पूजा भण्डारी प्रथम, मोनिका बिष्ट द्वितीय तथा सोनी बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती विम्मी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह सामंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “करें योग, रहें निरोग” तथा “योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं” के नारों के माध्यम से योग के महत्व का व्यापक संदेश दिया गया तथा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad