हल्द्वानी :एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में वीकेंड पर ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के साथ काले शीशे, अवैध/भ्रामक नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध संशोधन कर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक एवं श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी एवं कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस द्वारा प्रातःकाल से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुगम बनाए रखने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील यातायात प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन सुचारु रूप से कराया जा रहा है।
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जा रही है। वाहनों में काले शीशे, अवैध/भ्रामक नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध संशोधन कर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।….

निम्न 03 वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई—

1- 24BH4047A कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान

2- UP14GQ9191 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान

3-  UP14GV0008 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालानl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad