रानीखेत: निकटवर्ती बड़ेरी क्षेत्र से धारी खैरनी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने के दौरान विवाद खड़ा हो गया, विरोध कर रहे एक पक्ष से जुड़े व्यक्ति के ग्राम प्रधान पर हमलावर होने व धक्का मुक्की करने पर हड़कंप मच गया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत, निकटवर्ती बड़ेरी क्षेत्र से धारी खैरनी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। विरोध कर रहे एक पक्ष से जुड़े व्यक्ति के ग्राम प्रधान पर हमलावर होने व धक्का मुक्की करने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर बेतालघाट थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल मामला शांत करवाया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ हुई घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के अनुसार शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
दरअसल धारी गांव के किसानों की कृषि भूमि बढेरी क्षेत्र में है। किसान लगभग दस किमी घुमकर बढेरी पहुंचते हैं। कुछ समय पहले ग्रामीणों की मांग कर विधायक निधि से बढेरी क्षेत्र से धारी खैरनी गांव को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया। बीते दिनों हुई बारिश से मार्ग की स्थिति बिगड़ गई। शनिवार को ग्राम प्रधान धारी कमल जंतवाल ग्रामीणों के साथ मोटर मार्ग पर पहुंचे तथा लोडर मशीन की मदद से मार्ग की हालत में सुधार का कार्य शुरु करवाया ही था कि तभी दूसरे पक्ष से पहुंचे व्यक्ति ने मार्ग की जमीन को खुद की बताते हुए हो हल्ला शुरु कर दिया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने भूमि को सरकारी करार दिया बावजूद विवाद बढ़ता ही चला गया। तभी एकाएक दूसरे पक्ष से जुड़े व्यक्ति ग्राम प्रधान पर हमलावर हो गया तथा धक्का मुक्की शुरु कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व महिलाओं ने बीच बचाव किया। हालात बिगड़ने पर बेतालघाट थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बामुश्किल लोगों को शांत कराया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना को लेकर गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल के अनुसार पूर्व में निरीक्षण कर भूमि सरकारी होने की जानकारी गांव के लोगों को दी जा चुकी है। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के अनुसार टीम मौके पर भेजी गई थी। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad