
नैनीताल के ज्योली गांव और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। पिछले कई दिनों से दिन रात जुटी वन विभाग की टीम ने आज बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया। वन विभाग की टीम ने ज्योली के जंगल में ही बाघ को बेहोश करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये बाघ ही पिछले दिनों हुए चार मामलों में शामिल है या फिर यहां अन्य आदमखोर भी सक्रिय है। ध्यान देने की बात यह है कि बाघ ने पिछले बुधवार को ज्योली की एक महिला पर हमला कर अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद से ही क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही थी। बाघ के पकड़े जाने से अब यह उम्मीद है कि गांव में सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट सकेगा। बरहाल लोगों लोगों ने राहत की सांस ली है।
ADVERTISEMENTS