
रानीखेत+,निकतवर्ती ग्राम सभा ऐरोड़ मे एक नेत्र चिकित्सा शिविर हैड़ा खान चैरिटेबल हॉस्पिटल के सौजन्य एवं ग्राम प्रधान खष्टी अधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सिंह अधिकारी के सहयोग से लगाया गया।ट्रस्ट के चिकित्स्कीय टीम के टेक्निशन लक्ष्मण सिंह व अन्य के द्वारा प्राथमिकी जांच कर मरीजों को चिलियनौला स्थित अस्पताल मे अग्रिम चिकित्सा एवं शालयक्रिया का लाभ पहुंचाया गया।कुछ मरीजों को कैंप मै ही दवाए निशुल्क वितरित की गयी।साथ ही सब्सिडाज़ड दरों मे चश्मे प्रदान किये गये।जिससे ग्राम वासियों को चिकित्स्कीय लाभ प्राप्त हुआ।इस अवसर पर ग्राम वाइयो ने प्रधान खष्टी अधिकारी के प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा की ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए।सामजिक कायकर्ता कैलाश अधिकारी ने इस कार्यक्रम मै बड़ चढ़कर भागेदारी करी।जीवन सिंह,पूरन सिंह,शिव सिंह,धाम सिंह,ख्याली राम,नर सिंह,आदि ने उक्त कायक्रम मे सहयोग प्रदान किया।