मुखानी -26 मार्च को वादिनी दीपा खडायत पत्नी दिवान सिंह खनायत निवासी आरके टेंट हाउस रोड आशियाना ग्रुप कुसुमखेडा हल्द्वानी जिला नैनीताल की तहरीर बाबत 26 मार्च/ को कालाढूंगी टैम्पो स्टेंण्ड से अपने घर आऱ.के .टेण्ट रोड के लिए एक आटो में बैठी।उस वक्त तक मेरे गले में मंगलसूत्र था।जब मैं घर पहुंची तो मेरा मंगलसूत्र गले से गायब था। जिस आटो रिक्शा में मैं बैठी थी उस रिक्शे में ही एक महिला जो कि सावले रंग की थी तथा उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था आटो में सवारी ज्यादा बिठाने की वजह से वह औरत बार-बार मुझे खिसकने को कहती रही तथा मुझसे सटकर बैठ गयी।मुझे शक है कि उसी औरत द्वारा मेरा मंगलसूत्र गले से काट दिया है वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 104/26 धारा 305(3) 61(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 कृपाल सिंह के सुपुर्द की गयी ।
पुलिस द्वारा की कार्यवाही:-
उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा – निर्देश दिये गये।
इस आदेश के क्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त महिला चोर मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को को रोडवेज के स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि उसके द्वारा मुखानी क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी करने की घटना को पूर्व में भी कारित किया, गया है जिसके आधार पर थाना मुखानी से सम्पर्क करने पर बताया कि उक्त अज्ञात के विरूद्ध थाना मुखानी में एफआईआर नं0 34/26 धारा 305(B) बीएनएस पंजीकृत है। व बताया की अभियुक्ता के पति के द्वारा चोरी की घटनाओं में सहयोग किया जाता है।
दोनों अभियोगों से संबंधित माल बरामद कर बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियोगों में धारा 317(2)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्ता को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्ता – मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष।
अभियुक्ता एवं उसके पति का अपराधी इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो आपराधिक इतिहास निम्न हैं।
अभियुक्त से बरामद माल:-
- एक पीली धातु का पैन्डल मय पीली धातु की चैन
- एक पीली धातु का पैण्डल लाल मोती 12 दाने पीली धातु काले मोती सहित धागे में पिरोये हुये माला
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 कृपाल सिंह- चौकी प्रभारी हीरानगर
2- उ0नि0 अविनाश मौर्य – थाना मुखानी
3- हे0कानि0 मनोज कुमार – कोतवाली हल्द्वानी
4- कानि0 रोहित कुमार- थाना मुखानी
5- म0कानि0 राजवती – कोतवाली हल्द्वानी
