

रानीखेत :आज यहाँ कोतवाली मे पुलिस कप्तान अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जानता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी ओर संभावित निराकरण भी किया, होटल एसोसिएशन के हिमांशु उपाध्याय ने अनाधिकारिक चल रहे होम स्टे और उनके द्वारा उत्पन्न समस्याओ पर चर्चा की, शहर मै लग रहे ट्रैफिक जाम से निजात की समस्या को उठाया।उन्होंने बताया पर्यटको के लिए रानीखेत मे मुलभूत सुविधाएं शोचालय पीने के पानी आदि की कमी रही है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पर्यटन पर पड़ रहा है ।एक व्यापारी ने वन वे नो एंट्री को विजय चौक पर करने की बात कही, ।रोडवेज बसों से लगने वाले जाम की समस्या पर कोतवाल भुवन जोशी ने संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत से वार्ता कर हाल निकालने की बात कही।संदीप गोयल ने नाबालिक बच्चों द्वारा बाज़ार मे ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई की मांग की l रात्रि गस्त बढ़ाने ओर ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई करने की मांग उठी l
पुलिस कप्तान द्वारा जल्द समस्याओं का हल निकालने का आश्वाशन दिया, इस अवसर पर उपकप्तान हरबंस सिंह,कोतवाल भुवन जोशी ,हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट, संजय पंत ,हर्ष पंथ ,नवल पाण्डेय , तयब अली,कैलाश अधिकारी,गिरीश पाण्डेय,नईम खान ,बिट्टू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।