
हल्द्वानी+जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेश के क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।नमन शाह पिता का नाम: किशोरी लाल शाह निवासी माल रोड मल्लीताल, थाना मल्लीताल उम्र: 26 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 134/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।