लोहाघाट: (चंपावत)स्वास्थ्य सुरक्षा पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, नोटिस जारी, हड़कंप मचा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र में दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से औषधि विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।

जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र में दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से औषधि विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के प्रेमनगर, हथरंगिया तिराहा एवं मीनाबाजार स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 05 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेख, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं बैकअप रिकॉर्डिंग की विस्तार से जांच की गई।जांच में हथरंगिया तिराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर तथा लोहाघाट के एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं मेडिकल प्रतिष्ठान में कुछ अनियमितताएं पाई गईं।संबंधित प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, दवाओं के क्रय-विक्रय तथा एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित बॉक्स अनुपस्थित पाए गएऔषधि निरीक्षक द्वारा संबंधित स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे लाइसेंस की शर्तों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान सुरक्षा हेतु 04 दवाओं के नमूने भी एकत्रित कर परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में इस प्रकार की सघन जांच अभियान आगे भी पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad