पीलीभीत: [उत्तर प्रदेश] सिलाई प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलन से शुभारंभ!✍️ डॉक्टर यासीन खान ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -


पीलीभीत :सिलाई प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलन कर किया गया शुभारंभ,
मिशन शक्ति के अंतर्गत को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान आरसेटी द्वारा आयोजित सैद पुर की समूह की महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड), अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा तथा निदेशक आर-सेटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड), अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक महोदय रवि कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जो ज्ञान और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में था। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदीप गौतम ने कहा कि, “सिलाई का हुनर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।” उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को लगन और मेहनत से सीखने के लिए प्रेरित किया।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रवि कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग की महिलाओं को सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकें या छोटे उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 31 दिन तक चलेगा और इसमें प्रशिक्षण में शामिल मुख्य बिंदु, जैसे: विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की सिलाई, कटिंग, डिज़ाइनिंग आदि सिखाई जाएगी।
इस अवसर पर फ़िजा खानम (कार्यक्रम समन्वयक) एवं अन्य आरसेटी स्टाफ भी उपस्थित रहा और उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और अपनी उत्सुकता जाहिर की।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक ने कहा कि यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी और अधिक से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित होंगे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad