ब्रेकिंग रुद्रपुर: नशा माफियाओं पर नगर निगम का बड़ा प्रहार,महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नशा माफियाओं के अवैध खोखों पर चला बुलडोज़र,भारी मात्रा में कच्ची शराब और मादक पदार्थ बरामद, नशा माफियाओं का होगा पक्का ईलाजः महापौर✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त देवभूमि अभियान को नई दिशा देते हुए रूद्रपुर नगर निगम ने शहर में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में सिडकुल ढाल के पास अवैध निर्माण कर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान जब जेसीबी की मदद से अवैध खोखों को ध्वस्त किया गया, तो कई खोखों से जहरीली कच्ची शराब, चरस, स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की भारी मात्रा बरामद हुई। बरामद सामग्री को तुरंत आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से नशा कारोबारियों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

महापौर विकास शर्मा को लंबे समय से ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में सिडकुल ढाल के पास चल रहे नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने भी कई बार इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद महापौर के आदेश पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। वार्ड नंबर 1 और 2 में सिडकुल सड़क के किनारे बने अवैध खोखों को जब ध्वस्त किया गया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। कई अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटकर भागते नजर आए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान अवैध खोखों से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब, चरस, स्मैक और अन्य नशे के पदार्थ बरामद हुए, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त अभियान में पार्षद पवन राणा, महेंद्र पाल मौर्य, सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह, कर एवं राजस्व निरीक्षक पंकज बिष्ट और संजय मनराल, नगर निगम के कर्मचारी, पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

अभियान को लेकर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई केवल शुरुआत है, यह अभियान अब और तेज गति से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे का नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ है और इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर एक विशेष संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम नगर निगम क्षेत्र के उन स्थानों की पहचान कर रही है जहां अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, और अब इनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने स्पष्ट कहा कि नशा माफिया युवा पीढ़ी को बरबादी की ओर धकेल रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनेगा जो नशे के खिलाफ इस स्तर पर अभियान चला रहा है। नगर निगम अब केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित नहीं रहेगा। शहर की भलाई के लिए जो भी जरूरी होगा, वह काम नगर निगम करेगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त देवभूमि अभियान को रूद्रपुर में प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध कब्जा करके नशे का कारोबार कर रहा है, उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया सुधर जायें अन्यथा नगर निगम की कार्रवाई उन्हें सबक सिखाएगी।

महापौर शर्मा ने कहा कि यह एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक संकल्प है युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने और रूद्रपुर को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने का। आने वाले दिनों में नगर निगम इस दिशा में और व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर नशे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad