टनकपुर: [चंपावत] छीनीगोठ में हुडी नदी के भू-कटाव का जिला प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण! Ashok Gulati editor in chief/राजीव गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

चंपावत, 30 जून 2025, सूवि।

>जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई

टनकपुर: क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ में हुडी नदी द्वारा हो रहे भू-कटाव की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया। नदी द्वारा किए जा रहे भू-कटाव से ग्रामीणों की बस्तियों और कृषि भूमि को संभावित खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

उपज़िलाधिकारी श्री आकाश जोशी ने निर्देश दिए कि— भू-कटाव को रोकने हेतु तात्कालिक सुरक्षात्मक कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए, दीर्घकालिक स्थायी समाधान हेतु सिंचाई विभाग विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करे तथा स्थानीय स्तर पर सभी संबंधित विभागों के समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण उपरांत उपजिलाधिकारी टनकपुर एवं सहायक अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कटावग्रस्त क्षेत्र में शीघ्र आवश्यक तकनीकी उपाय प्रारंभ किए जाएं, ताकि जनहानि व भूमि क्षरण की संभावनाएं रोकी जा सकें।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ सिंचाई आरके यादव, पुलिस विभाग एसएसबी आदि अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad