ब्रेकिंग चंपावत :जनता मिलन में सुनवाई के साथ समाधान भी: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत 30 जून

>जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारी ने जनता मिलन में उठे मामलों पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट आदेश

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सोमवार को चंपावत में आयोजित जनता मिलन दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिकायतें एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश इस प्रकार रहे:

चंपावत निवासी श्री कैलाश चंद्र राय द्वारा भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्रस्तुत की गई। जांच में मामला जिला जज कोर्ट में विचाराधीन पाया गया, जिस पर उप जिलाधिकारी चंपावत को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ढकना बडोला की श्रीमती सुमन मेहरा द्वारा नाली खुलवाने व निर्माण की मांग पर PWD विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दीपक मेहरा द्वारा बिजली चोरी तथा अवैध निर्माण की शिकायत पर विद्युत विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से साक्ष्य जुटाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण से जुड़े प्रकरणों पर उप जिलाधिकारी चंपावत को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

नरेंद्र लड़वाल द्वारा GGIC मार्ग की मरम्मत कार्य की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लोहाघाट के श्री गणेश दत्त पांडे ने आयुष केंद्र को एकीकृत भवन में संचालित करने का सुझाव दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्थायी स्थल चिन्हित कर वहां आयुष सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए।

चौड़ा राजपुरा निवासी श्री मदन राम द्वारा मकान में सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु प्रार्थना की गई, जिस पर उप जिलाधिकारी चंपावत को प्राथमिकता से कार्यवाही करने को कहा गया।

बसकुनी (लोहाघाट) की श्रीमती नीतू द्वारा पति का नाम वोटर लिस्ट में सुधार करने संबंधी आवेदन पर Electoral Registration Officer (ERO) को आवश्यक संशोधन हेतु निर्देशित किया गया।

पूर्व नायक श्री देव गिरी (चौड़ासेठी) द्वारा पाँचवें वेतन आयोग के अंतर्गत सेवा वृद्धि के मामले में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दस्तावेज संकलन कर संबंधित रिकॉर्ड ऑफिस को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

चौड़ासेठी ग्रामवासियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर हो रही नियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराई गई, जिस पर संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए और निश्चित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।….

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी एस खाती, उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, एस डी ओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad