हल्द्वानी:एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गोलापार्किंग के पास से शानू उर्फ राजा पुत्र स्व. याकूब, उम्र 21 वर्ष, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कुल 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad