कांडा: (बागेश्वर) संवाददाता तीन दिवसीय महोत्सव सकुशल शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने पर मेला समिति द्वारा पुलिस को सम्मानित किया है। गौरतलब है कि 7 दिसंबर को तीन दिवसीय चले मेला 10 दिसंबर को संपन्न हो गया। वार्षिक महोत्सव को शांति के साथ सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोड़े द्वारा मेले यातायात/ शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री चंदन भंडारी को सौपीं गयी। जनपद पुलिस के साथ मेले को सकुशल व शांति के साथ सम्पन्न कराया गया। बाद समापन मेला पुलिस द्वारा यातायात / शांति व्यवस्था के लिये किए गए कार्यों की स्थानीय जनता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही मेला समापन पर मेला समिति द्वारा उप निरीक्षक चंदन भंडारी एवं अपर उप निरीक्षक पदम सिंह ( प्रभारी थाना काण्डा) को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेला समिति द्वारा…..

पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद करते हुए, जनपद बागेश्वर पुलिस की यातायात से लेकर शांति व्यवस्था को सराहा गया एवं जनपद में इसी प्रकार की शांति व्यवस्था के साथ सभी कार्यक्रमों का समापन करने हेतु आग्रह किया गया।