
बागेश्वर संवाददाता आज प्रभारी यातायात उप निरीक्षक चंदन सिंह भंडारी द्वारा यातायात कार्यालय में जनपद बागेश्वर के समस्त टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारी एवं चालकों की मीटिंग ली गई जिसमें यातायात सुधार हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।.
➡️ सभी वहां चालकों को बताया गया कि वाहनों में स्टैंड के निर्धारित नंबर एवं किराया सूची चस्पा हो एवं अनावश्यक रूप से रोड पर वाहनों को खड़ा नहीं करेंगे ।
➡️ कोई भी वाहन अनावश्यक रूप से बाजार में नहीं घूमेगा एवं अनावश्यक रूप से रोड पर खड़ा नहीं करेगा,उलंघन करने वाले चालक के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी । एवं बाईपास रोड़ का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।
➡️ वाहन चालक वाहन संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ रखेंगे ,जिन चालकों के पास वाहन संबंधित दस्तावेज अपूर्ण होंगे उनकी विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
➡️ सभी वाहन चालक बाजार पहुंचने से पूर्व ही सवारीयों से किराया वसूल कर लें ,जिससे बाजार में अनावश्यक रूप से गाड़ी खड़ी ना हो।
यातायात की नियमों का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने को कहा गया उल्लंघन करने पर एमबी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारी/टैक्सी चालक मौजूद रहे।