बिग ब्रेकिंग चंपावत:रीठासाहिब में बोलेरो खाई में गिरी, तीन की मौत+गंभीर घाायल महिला और बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया, 👉 6 मामूली घायल, 👉वाहन में चालक समेत सवार थे 11 लोग, 👉नानकमत्ता (उधम सिंह नगर) से बिनवालगांव जा रहा थी बोलेरो@👉 और कितने बेगुनाह मौत के मुंह में जाते रहेंगे? …आखिर कब रुकेगी सड़क दुर्घटनाएं !!! इसका जिम्मेदार कौन?

खबर शेयर करें -

चंपावत जिले के रीठासाहिब में बोलेरो खाई में गिरी, तीन की मौत

  • गंभीर घाायल महिला और बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया, शेष 6 मामूली घायल
  • वाहन में चालक समेत सवार थे 11 लोग
  • नानकमत्ता उधम सिंह नगर से बिनवालगांव जा रहा थी बोलेरो
    पाटी ( चंपावत) विशेष संवाददाताl पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं घटनाओं मैं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन दुर्घटनाओं से बेगुनाह लोग सड़क की मौत ना मरते होl सही आज दुर्भाग्यपूर्ण है चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला और एक बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष 6 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में चालक समेत 11लोग सवार थे। बोलेरो वाहन नानकमत्ता से बिनवालगांव जा रहा था।
    पाटी की एसडीएम रिंकू बिष्ट ने देर श्याम देव भूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल को बताया कि सोमवार सायं करीब साढ़े चार बजे बोलेरो संख्या यूके 04 टीए 4777 एसडीएम रोड में रीठासाहिब के चामी तोक के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में चंद्रा देवी (60) पत्नी चिंतामणि, मनोरथ (52) निवासी बिनवाल गांव और पान सिंह (70) निवासी परेवा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक भुवन चंद्र गौला (39) पुत्र कृष्णानंद गौला निवासी गोल डांडा रीठासाहिब, रंजीत कुमार (28), पुत्र हर प्रसाद निवासी बहेड़ी, बरेली, डालचंद (33) पुत्र दलीप चंद, पार्वती देवी (60) पति रेवा दत्त, गौरी (12) पुत्र कृष्णा युवाल, भुवन चंद सम्वाल (38) पुत्र नारायण दत्त निवासी धरसौं घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन वाहन से रीठासाहिब अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल पार्वती और गौरी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल के निर्देश पर डॉ.सौरभ सैनी और डॉ.मोनिका ने रीठासाहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम किया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad