










ज्योली कोट (नैनीताल) (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) रविवार की देर रात्रि एक वृद्धा को वाहन चालक पेट्रोल पंप पर छोड़कर चला गया था। वृद्धा कुछ भी बोलने में असमर्थ थी देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल की “मुहिम” रंग लाई वृद्धा को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सहित पुलिस की टीम ने वृद्धा को बिस्कुट व भोजन भी दिया परंतु उसने नहीं खाया जिस भाषा में वह बोल रही थी वह समझ में नहीं आ रही थी। पहले स्वास्थ हेल्पलाइन से संपर्क करने का प्रयास किया गया वह नहीं हो पाया तत्पश्चात 108 मंगाकर डॉक्टरसुशीला तिवारी हॉस्पिटल में वृद्धा को भेजा गया । यदि रात को वृद्धा को अस्पताल में नहीं भेजा जाता उसके साथ कोई भी दुर्घटना हो सकती थी इस तरह न्यूज़ चैनल तथा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने मानवता का फर्ज अदा कर वृद्ध को डॉक्टर सुशीला तिवारी को भेजा गया।

वृद्ध महिला को 108 में डॉक्टर सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए बिठाते हुए पुलिसकर्मी
