

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर) अब तो दिनदहाड़े नरभक्षी गुलदार ग्रामीण क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, पंचायत घर के पास आनंदपुर ग्रामसभा के हरिपुर कुँवर सिंह गांव में खेतों की तरफ गुलदार आ गया, जिसने तीन लोगों को घायल भी किया है। वहीं सूचना के बाद पूरे गांव में और उसके आसपास सटे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी लोग गुलदार की धरपकड़ में लग गए हैं, खेतों में जेसीबी मशीन तक लगा दी लेकिन गुलदार हत्थे नहीं आया। आप देख सकते है किस तरह से गुलदार सड़क पार कर रहा है और लोग उसे देख कर भाग रहे हैं, वहीं बीते दिनों पहले छडायल नायबाद में गुलदार ने एक घर में कुत्ते को मार दिया था, ऐसे में गुलदार अब पंचायत घर की तरफ देखा गया है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है मौके पर गहमा-गहमी मची हुई है तेंदुआ को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए वन्य जीव डॉक्टरों की टीम जेसीबी मशीन पर बैठकर ट्रेंकुलाइज करने में जुटी हुई है। लेकिन वन विभाग की टीम को अभी तो कोई सफलता नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गांव के खेतों में छुपा हुआ है ऐसे में लोग दहशत में हैं।